खेल

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा! बोली- हिम्मत टूट गई!

-कल विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था

पेरिस। Vinesh Phogat retires from wrestling: पेरिस ओलंपिक से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मां, कुश्ती मुझसे जीती, मैं हारी, माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत, सब टूट गया, अब मुझमें ताकत नहीं रही। अलविदा कुश्ती 2001-2024, मैं आभारी रहूंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=5WlPSSZL-Qw&t=305s

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में जोरदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचीं। फोगट ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की। वह ओलंपिक फाइनल (Vinesh Phogat retires from wrestling) के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। विनेश फोगाट के संन्यास की घोषणा के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘विनेश तुम हारी नहीं हो, तुम हमारे लिए हमेशा विजेता रहोगी, तुम भारत की बेटी हो और भारत का गौरव हो।

ये अपील भारतीय कुश्ती टीम ने की थी

फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण विनेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इस संबंध में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अपील की गई थी। भारत ने कहा कि विनेश को कुछ और समय और छूट दी जानी चाहिए। जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा कि विनेश रात भर अपने वजन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन सुबह देखा गया कि उनका वजन 100 ग्राम अधिक था।

https://twitter.com/Phogat_Vinesh/status/1821332432701779982

अब यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने साफ कर दिया है कि भारत की अपील का अब कोई मतलब नहीं है। मुझे भारत की अपील से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन परिणाम ज्ञात है। मुझे नहीं लगता कि इस मामले में कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा ये प्रतियोगिता के नियम हैं और मुझे नहीं लगता कि नियम बदले जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button