छत्तीसगढ़

CM बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री

रायपुर/नवप्रदेश। National Sports Day:CM भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

CM बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल (National Sports Day) से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।

CM बघेल ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1431855371883216896

भारत में हर साल खेल को बढ़ावा देने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के तौर पर मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का इस दिन जन्म हुआ था और उनकी याद में खेल दिवस को मनाया जाता है। ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में भारत का झंड़ा लहराया था और तीन बार हॉकी में देश को इन खेलों में गोल्ड मेडल जिताया था। स्पोर्ट्स डे के मौके पर देश के राष्ट्रपति द्रोणाचार्य, मेजर ध्यानचंद और अर्जुन अवॉर्ड देकर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। राष्ट्रपति भवन में सभी खिलाड़ी और कोचों को पुरस्कार से नवाजा जाता है। 

राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। इसके बाद से हर साल 29 अगस्त को इसको मनाया जाता है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि खेल रत्न अवॉर्ड को अब राजीव गांधी की बजाए मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा।

https://twitter.com/BJP4Gujarat/status/1431853260889944064

Related Articles

Back to top button