छत्तीसगढ़शहर

CM Baghel : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

रायपुर/नवप्रदेश। CM Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ की है।

ईद पर (CM Baghel) जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रमजान के पाक महीने के आखिर में ईद का जश्न सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1521336663628447744

यह (CM Baghel) त्योहार हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। यह वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है, जो परस्पर प्रेम और सौहार्द्र बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। 

Related Articles

Back to top button