NIA supplementary Chargesheet : बीजापुर CRPF कैंप अटैक केस में NIA की नई चाल: सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, फरार माओवादियों पर भी शिकंजा

बस्तर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले बड़े माओवादी हमले के मामले में जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई और तेज (NIA supplementary chargesheet) कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीजापुर जिले के धर्मावरम क्षेत्र में हुए सीआरपीएफ कैंप हमले से जुड़े मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
तीन कैंपों पर एक साथ हुआ था हमला (NIA supplementary Chargesheet)
जांच में सामने आया है कि 16 जनवरी 2024 को माओवादियों ने सुनियोजित रणनीति के तहत धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों को एक साथ निशाना बनाया था।
करीब 300 माओवादियों की मौजूदगी में हुए इस हमले में कई जवान घायल (NIA supplementary chargesheet) हुए थे, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।
गिरफ्तार और फरार दोनों पर कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ताजा चार्जशीट में –
अवलम भीमा
मदकम नंदा
मदकम देवा उर्फ रतन
जैसे गिरफ्तार आरोपियों के साथ तीन फरार माओवादियों को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ UAPA, IPC, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी धाराएं लगाई गई हैं।
पहले की जांच से जुड़े नए सबूत भी पेश
जांच एजेंसी पहले ही इस मामले में 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (NIA supplementary chargesheet) कर चुकी है। अब सप्लिमेंट्री चार्जशीट के जरिए नए सबूत और साजिश के अन्य पहलुओं को अदालत के सामने रखा गया है।
बस्तर में बढ़ती कार्रवाई का संकेत
इस कदम को बस्तर में सक्रिय माओवादी नेटवर्क पर लगातार बढ़ते दबाव का संकेत माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस हमले से जुड़े बाकी कड़ियों को भी जोड़ने में जुटी हैं।



