देश

पीएम मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि,सोमवार को होगी अंत्येष्टि

लखनऊ। Tribute to Kalyan Singh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर के अग्रेता कल्याण सिंह को यहां उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र (Tribute to Kalyan Singh) अर्पित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय भी थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी अगवानी की।

https://twitter.com/narendramodi/status/1429120682160394241

‘उनका नाम कल्याण सिंह रखा गया और उन्होंने अपना पूरा जीवन ‘जन कल्याण’ के लिए समर्पित कर दिया। वह राजनीति में आस्था और प्रतिबद्धता के पर्याय थे और उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा लोगों के कल्याण के लिए काम करते हुए बिताया।’ इन गंभीर शब्दों के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचीं और दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को मॉल एवेन्यू आवास से विधान भवन ले जाया गया। जहां विधायक और मंत्री उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय ले जाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उनके पार्थिव शरीर को स्टेडियम में रखा गया है,ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute to Kalyan Singh) दे सकें।

अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरोरा घाट पर किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1429366635777777665

Related Articles

Back to top button