छत्तीसगढ़

Honor Fund To MISA Prisoners : सरकार ने 35 करोड़ 42 लाख रुपए सम्मान निधि जारी किया

सबसे अधिक राशि दुर्ग जिले को, दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार, रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार

रायपुर/नवप्रदेश। Honor Fund To MISA Prisoners : मीसा बंदियों को सम्मान निधि देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राशि जारी कर दी है। साय सरकार द्वारा मीसा बंदियों के लिए कुल 35 करोड़ 42 लाख रुपए सम्मान निधि जारी किया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह सम्मान निधि रोक दी गई थी।

सबसे अधिक राशि दुर्ग जिले को, दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार, रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार की राशि आबंटित की गई है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान के लिए जिला कलेक्टर्स को जारी आबंटन में निम्नांकित जिले शामिल हैं।

इन जिलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि

  • दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार
  • रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार
  • राजनांदगांव को 73 लाख 78 हजार
  • बिलासपुर को 3 करोड़ 90 लाख 60 हजार
  • बस्तर को 35 लाख 65 हजार
  • सरगुजा को 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार
  • जांजगीर-चांपा को 1 करोड़ 73 लाख 91 हजार
  • रायगढ़ को 92 लाख 7 हजार
  • जशपुर को 79 लाख 5 हजार
  • धमतरी को 2 करोड़ 74 लाख 66 हजार
  • महासमुंद को 65 लाख 10 हजार
  • बलौदाबाजार को 55 लाख 80 हजार
  • बेमेतरा को 27 लाख 90 हजार,
  • बालोद को 44 लाख 2 हजार
  • मुंगेली जिले को 65 लाख 72 हजार रुपए
  • बलरामपुर को 15 लाख 50 हजार रूपए
  • दंतेवाड़ा को 7 लाख 13 हजार रूपए
  • कबीरधाम जिले को 38 लाख 75 हजार रूपए
  • कोरिया जिले को 44 लाख 95 हजार रुपए
  • कांकेर जिले को 29 लाख 45 हजार रुपए
  • कोरबा जिले को 51 लाख 15 हजार रुपए
  • सूरजपुर जिले को 35 लाख 65 हजार रुपए
  • गरियाबंद जिले को 18 लाख 60 हजार रुपए
  • बीजापुर जिले को 9 लाख 30 हजार रुपए
  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को 23 लाख 25 हजार रुपए
  • मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले को 46 लाख 50 हजार रुपए
  • गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले को 62 लाख रुपए
  • सक्ती को 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए की राशि आबंटित

Related Articles

Back to top button