छत्तीसगढ़

AAP Party Star Campaigner : बीजेपी का तंज, क्या जेल से प्रचार करेंगे ‘आप’ नेता…?

बीजेपी मीडिया सेल प्रभारी CA अमित चिमनानी ने AAP नेताओं की प्रचार लिस्ट पर किया CM केजरीवाल से सवाल

रायपुर/नवप्रदेश। AAP Party Star Campaigner : CG में चुनाव प्रचार के लिए ‘आप’ स्टार प्रचारक सूची पर बीजेपी ने तंज कैसा है। दरअसल छत्तीसगढ़ चुनावो के लिए आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया है। दोनो जेल से प्रचार करेंगे क्या? केजरीवाल जी की लीला अपरंपार है।

मामला आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में अपने स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त जारी की गई है। जिसमें पार्टी प्रचारकों में तीसरे नंबर पर मंत्री मनीष सिसोदिया और पांचवें नंबर पर संजय सिंह का नाम रखा गया है। जबकि दोनों ही नेता फ़िलहाल जेल में हैं।

बता दें कि दिल्ली सरकार के दोनों ही स्टार नेता माने जाते हैं। दोनों पर कथित शराब घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले का आरोप है। दोनों दिल्ली में जेल में है।

ऐसे में आप पार्टी द्वारा क्या सोचकर इन दोनों के नाम TOP फाइव स्टार प्रचारकों में शामिल किया है यह समझ से परे है। बता दें कि 37 प्रचारकों वाली सूचि पार्टी ने जारी की है।

Related Articles

Back to top button