देश

प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद

वायनाड। Priyanka Gandhi filed nomination from Wayanad: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले वायनाड में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो कर मतदाताओं का अभिवादन किया।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1849021146097926301

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड (Priyanka Gandhi filed nomination from Wayanad) दो लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने के बाद वायनाड सासंद पद से इस्तीफा दे दिया। इसलिए इस निर्वाचन क्षेत्र की सीट खाली थी। वहां कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित किया गया।

https://twitter.com/SachinPilot/status/1849025403932815661

इस बीच आज प्रियंका गांधी ने रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाते हुए अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो शुरू किया। इस रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया।

https://twitter.com/INCIndia/status/1849017210062164026

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पिछले 35 सालों से अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। अब पहली बार मैं यहां आपका समर्थन मांगने आई हूं। यह एक अलग चेतना है। मैं वायनाड से चुनाव लडऩे के लिए मुझे नामांकित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को धन्यवाद देती हूं।

Related Articles

Back to top button