देशराजनीति

शशि थरूर का तंज : 100 करोड़ टीकाकरण पर कहा, ‘आइए सरकार को श्रेय दें’

नई दिल्ली। Tharoor’s Taunt : कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत ने गुरुवार को एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारत में टीकाकरण का ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ चल रही देश की लड़ाई में बने इस नए कीर्तिमान को सामूहिक प्रयासों की जीत बताते हुए भारत को बधाई दी है।

100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत ने कई स्तरों पर तेजी से सामूहिक प्रयास किया। देश में कोविड वैक्सीन की 434 डोज प्रति सेकेंड लगाई गई।

भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का एक बड़ा मुकाम हासिल तो कर लिया, लेकिन देश का प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस इस पर निशाना साधने में पीछे नहीं है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तंज (Tharoor’s Taunt) कसते कहा कि इसका श्रेय जरूर सरकार को दिया जाना चाहिए और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। आइए सरकार को श्रेय दें। दूसरी कोविड लहर के गंभीर कुप्रबंधन और टीकाकरण में गड़बड़ी के बाद, जिसे रोका जा सकता था, सरकार ने अब आंशिक रूप से खुद को संभाल किया है। सरकार अपने पहले की विफलताओं के प्रति अभी भी जवाबदेह है।”

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1451046271309864961

कोविन पोर्टल ने गुरुवार को उल्लेख किया कि भारत में टीकाकरण अभियान (Tharoor’s Taunt) के तहत पात्र आबादी को अब तक कुल 100 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।

कोविड महामारी के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सबसे पहले खुराक पाने वाले थे। बाद में 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी अभियान में शामिल किया गया। टीकाकरण अभियान में राज्य और केंद्रीय पुलिस कर्मियों, सशस्त्र बलों, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और अन्य को शामिल किया गया।

टीकाकरण अभियान का विस्तार 1 मार्च से किया गया था, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया था। 1 मई से टीकाकरण अभियान 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए खोल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button