देश

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर असमंजस की स्थिति! किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे; कृषि मंत्री की पेशकश, कहा…

-किसानों ने दिल्ली की ओर बढऩा शुरू कर दिया

नई दिल्ली। Farmers protest: आज सुबह से ही पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली की ओर बढऩा शुरू कर दिया है। लेकिन इस बीच एक बार फिर उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रदर्शनकारी किसानों से आगे न बढऩे की अपील की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में ट्वीट किया है। अर्जुन मुंडा ने कहा चौथी चर्चा के बाद सरकार अब पांचवीं बार चर्चा के लिए तैयार है। मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। शांति बनाए रखना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। किसान लगातार दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

https://twitter.com/MundaArjun/status/1760178127685538031?s=20

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत के मुताबिक, वे दिल्ली की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक कल चंडीगढ़ में होगी। वे आगे की रणनीति तय करेंगे। यह बैठक आमने-सामने होगी और इसमें देशभर से किसान हिस्सा लेंगे। एमएसपी गारंटी का कानून बनाया जाए। यदि नहीं तो पूरे देश को नुकसान होगा। सरकार इस मुद्दे पर बात नहीं कर रही है।

https://navpradesh.com/get-a-loan-of-up-to-rs-50-thousand-without-any-guarantee-from-modi-governments-yeh-scheme/

किसानों की तैयारियों को देखते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विशेष अलर्ट किया गया है। आज करीब 14 हजार किसानों ने अपने साथ लाए 1200 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश की। पंजाब के डीजीपी ने सभी रेंज के एडीजी, आईजीपी और डीआइजी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि किसी भी हालत में जेसीपी, पोकलेन, टिपर, हाइड्रा जैसे भारी वाहनों को हरियाणा के खनौरी और शंभू बॉर्डर की ओर नहीं जाने दिया जाए।

Related Articles

Back to top button