
आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने (Broadcast Engineer Death) आई है, जिसने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। मुंबई के एक होटल में आईपीएल से जुड़े ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
कौन थे मृतक और क्या हुआ? (Broadcast Engineer Death)
मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो ब्रिटेन के नागरिक थे और Board of Control for Cricket in India के साथ आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। वह मुंबई के Trident Hotel में 24 मार्च से ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि 29 मार्च को मैच कवरेज के बाद वह अपने कमरे में लौटे थे।
कमरे में मिला शव, नहीं मिला कोई जवाब
अगले दिन जब होटल स्टाफ ने संपर्क करने की कोशिश की, तो कमरे से कोई जवाब (Broadcast Engineer Death) नहीं मिला। इसके बाद मास्टर चाबी से कमरा खोला गया, जहां इयान फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर को तुरंत बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।
IPL के बीच छाया शोक
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान इस तरह की घटना ने सभी को झकझोर (Broadcast Engineer Death) दिया है। ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा होने के कारण इयान पर्दे के पीछे रहकर मैचों को दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे थे।



