Prateek Yadav Death : मुलायम परिवार में अचानक पसरा मातम, जिस वक्त प्रतीक यादव की सांसें थमीं उस समय कहां थीं अपर्णा यादव

लखनऊ में सोमवार तड़के से ही सियासी गलियारों में एक ही चर्चा सुनाई (Prateek Yadav Death ) देती रही। मुलायम परिवार से जुड़ी इस खबर ने लोगों को अचानक चौंका दिया। सुबह होते होते सिविल अस्पताल के बाहर हलचल बढ़ गई और परिवार से जुड़े करीबी लोगों का आना जाना शुरू हो गया। कई लोग यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि हमेशा फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले प्रतीक यादव के साथ आखिर ऐसा क्या हो गया।
घर के आसपास भी माहौल बेहद भारी नजर आया। आसपास मौजूद लोग आपस में इसी बात की चर्चा करते रहे कि देर रात तक सब सामान्य था, लेकिन सुबह अचानक हालात बदल गए। परिवार से जुड़े लोगों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी और हर कोई अंदर की खबर जानने की कोशिश करता दिखा।
तड़के घर में अचेत मिले प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death)
जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव सुबह करीब चार बजे घर के किचेन में अचेत हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।
उस समय लखनऊ में नहीं थीं अपर्णा यादव
जिस समय प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, उस दौरान उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वह असम गई हुई थीं। पति के निधन की जानकारी मिलते ही वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। परिवार के करीबी लोग लगातार उनके संपर्क में बने रहे।
चार डॉक्टरों की टीम करेगी जांच : Prateek Yadav Death
प्रतीक यादव के निधन के बाद अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। केजीएमयू में डॉक्टरों की एक विशेष टीम यह प्रक्रिया पूरी करेगी। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि जांच से जुड़ी हर जानकारी रिकॉर्ड में रहे।
लंबे समय से चल रहा था इलाज
करीबी सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में समस्या थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्हें लंबे समय से लंग्स में क्लॉट की परेशानी बताई जा रही थी। इसके अलावा मानसिक तनाव को लेकर भी इलाज की चर्चा सामने आई है।
अखिलेश यादव ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस (Prateek Yadav Death) पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतीक हमेशा अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहते थे और परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून और परिवार की सहमति के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भी दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।


