देशराजनीति

Powerful Politicians Of India : PM नरेंद्र मोदी और PM इन वेटिंग राहुल गांधी दोनों के पास खुद का घर नहीं

महुआ मोइत्रा के पास 14 किलो चांदी के बर्तन, अखिलेश की पत्नी पर है पति का क़र्ज़

नवप्रदेश डेस्क। Powerful Politicians : भारत की राजनीति के दो धुर विरोधी राजनेता बेघर हैं। इन दोनों के पास खुद का एक अदद घर भी नहीं है। यह चौंकाने वाली जानकारी है PM नरेंद्र मोदी और PM इन वेटिंग राहुल गांधी की, दोनों के पास खुद का घर नहीं।

सियासत में एक और चौंकाने वाला तथ्य है जिसमें सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी अपने ही पति की कर्ज़दार हैं।

राहुल गांधी की सालाना कमाई नरेंद्र मोदी से करीब 4 गुना ज्यादा है। राहुल के पास कुल संपत्ति 20.4 करोड़ की है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 3.02 करोड़ की कुल संपत्ति है। हालांकि दोनों नेताओं के पास अपना घर नहीं है।

गडकरी, शाह, थरूर भी मालादार

अमित शाह ने 261 कंपनियों में निवेश किया है, वहीं शशि थरूर ने 15 करोड़ रुपए का फिक्स डिपॉजिट करा रखा है। नितिन गडकरी के पास करीब आधा किलो सोने की ज्वेलरी है, तो महुआ मोइत्रा के पास 14 किलो चांदी के बर्तन हैं। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को 54 लाख रुपए का लोन दे रखा है।

Related Articles

Back to top button