छत्तीसगढ़

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चार राज्यों के मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी बने

2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया था मेनिफेस्टो

रायपुर/नवप्रदेश। T S Singhdeo: प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्री सिंहदेव को देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टों कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि देश के चार राज्य महाराष्ट, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन राज्यों के लिए कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही जिसके लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव (T S Singhdeo) ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार किया था। इस मेनिफेस्टो में श्री सिंहदेव ने जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐसा खाका तैयार किया कि जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी करारी हार का सामना करना पड़ा था।

श्री ङ्क्षसहदेव को मेनिफेस्टो बनाने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने किसानों के कर्ज काफी, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ कई बड़ी योजनाएं बनाते समय जनआकांक्षाओं को ध्यान में तैयार की थी जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव में भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। श्री सिंहदेव के साथ ही अमिताभ दुबे को भी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button