छत्तीसगढ़

BREAKING : कोचिंग कर रही युवती ने मेकाहारा के डॉक्टर पर किया दुष्कर्म का केस

रायपुर/नवप्रदेश। पीजी की कोचिंग कर रही डॉक्टर युवती (lady doctor) ने डॉ. आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर (mekahara doctor) पर दुष्कर्म का केस (rape case) दर्ज (file) कराया है।

डीडी नगर थाने में युवती ने मेकाहारा के डॉक्टर (mekahara doctor) पर दुष्कर्म का केस (rape case) दर्ज (file) कराया है। डीडी नगर थाने की टीआई योगिता खापरडे ने इस मामले को लेकर बताया कि पीड़िता आयुर्वेद में ग्रेजुएट डॉक्टर है और वह पीजी की कोचिंग कर रही है। उसने मेकाहारा के डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। करीब दो साल तक उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। मेकाहारा का आरोपी डॉक्टर एमबीबीएस है और वह पीजी अध्ययनरत है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर यवुती (lady doctor) अंबिकापुर की रहने वाली है। (छाया प्रतीकात्मक)

Related Articles

Back to top button