छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: पोस्टिंग घोटाले में मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए FIR के निर्देश…

-मंत्रालय में मंत्री चौबे ने अधिकारियों की बैठक ली

रायपुर/नवप्रदेश। Minister Ravindra Choubey: सहायक शिक्षक पदोन्नति का मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस को लेकर शिक्षामंत्री रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में अधिकारियों को नए सिरे से पोस्टिंग कराने और दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है।

ममला शिक्षक प्रमोशन का है जिसकी संशोधित लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है। अब इसे रद्द करने का आदेश दिया गया है। वहीं इस मामले के खुलासे के बाद कुछ जेडी को निलंबित भी किया गया था अब उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें सभी संभागों के कमिश्नर को जांच करने के आदेश दिए थे जिसके बाद रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और संरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई। कुछ को सस्पेंड भी कर दिया गया। जारी हुए संशोधन लिस्ट को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का ओदश मंत्री चौबे ने अधिकारियों को दिया है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

  • संजय पुरी गोस्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धरसींवा जिला रायपुर
  • के कुमार, तत्कालीन संयुक्त संचालक रायपुर निलंबित
  • डीएल ध्रुव, सहायक संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर
  • आर के वर्मा, प्राचार्य डाइट रायपुर
  • ऊषा किरण खलखो, सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर
  • शैल सिन्हा, सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर
  • एस के गेंदेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
  • सीएस धु्रव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा

Related Articles

Back to top button