छत्तीसगढ़

डीएड-डिप्लोमा अभ्यर्थियों ने की सहायक शिक्षक के छठवें चरण की काउंसलिंग शुरु कराने की मांग

-रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री साव और विजय शर्मा के आवस पहुंचे अभ्यर्थी

रायपुर/नवप्रदेश। DEd-Diploma candidates demanded: सहायक़ शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पद व शेष 984 पद सहित कुल 2300 पदों की 6वीं लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर डीएड / डिप्लोमो अभ्यर्थी लगातार प्रयास कर रहें हैं। वहीं आज अभ्यर्थियों के द्वारा सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के रायपुर आवास पर बड़ी संख्या मे पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री और संबंधित विभाग का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत कराया जिसके बाद अब मामला कोर्ट पहुंच गया हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=e3AdRivhY5s

विज्ञापन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2025

याचिका कर्ता का कहना है सहायक शिक्षक के पंचम चरण के कॉउंसलिंग में 2600 पदों पर भर्ती हुई थी। अभ्यर्थियों को कॉमन मेरीट लिस्ट जिसमें डीएड के अलावा कुछ अपात्र लोग भी शामिल थे जिनके पास डी एड और टीईटी की डिग्री नहीं थी उन्हें भी केवल 1:1 में बुलाया गया था। जिसमें दस्तावेज सत्यापन में मात्र 1299 अभ्यर्थी पात्र हुए और 1316 पद रिक्त रह गए जिसमें अभी तक किसी को नियुक्ति नहीं मिली है। विज्ञापन की अंतिम तिथि अभी 1 जुलाई 2025 तक बची हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=wz6ER6d3yj8

छठवें चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है जब अभी भी 1316 पद रिक्त है और भर्ती की वैलिडिटी भी बची हैं और हम योग्य कैंडिडेट जो सभी टीईटी क्वालीफाई हैं भर्ती में मेरिट लिस्ट में भी आए हैं विभाग रिक्त पदों पर छठवें चरण की काउंसलिंग क्यों प्रारंभ नहीं कर रही है। अभ्यर्थियों ने बताया इस संदर्भ में संबंधित विभाग कई बार जा चुके हैं लेकिन विभाग से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती और अधिकारियों कहना कि वह अभी लिस्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकते की आएगी या नहीं। जिससे परेशान होकर अभ्यर्थीयों ने कोर्ट की ओर रुख किया। आज 29 तारीख को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई और अगली सूची क्यों जारी नहीं की जा रही है वह पूछा लेकिन सरकारी वकील के पास कोई जवाब नहीं था जज नाराज होकर नोटिस जारी किए और 9 जून को केस को फिर से लिस्टेड करने का आदेश दिए हैं जिसमें विभाग को लिखित रूप से जवाब भी देना होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=G1ZDNhRM1ac&t=12s

कई बार कर चुके है प्रदर्शन

शैलेन्द्र साहू ने बताया कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने छठवीं चरण के काउंसलिंग जल्द प्रारंभ करने की मांगों को लेकर रायपुर में कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं बहुत अभ्यर्थी कैबिनेट मंत्री के साथ विधायकों से भी मिल चुके हैं और सभी तरह से गुहार लगा चुके हैं जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=W30YKJofcYQ

Related Articles

Back to top button