छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

Mainpat Mahotsav : पहाड़ी कोरवाओं ने लिया तीरंदाजी में हिस्सा, सटीक निशाना साध मंगल ने मारी बाजी

अंबिकापुर/नवप्रदेश। Mainpat Mahotsav : मैनपाट महोत्सव में पहाड़ी कोरवाओं ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मैनपाट सुपलगा के मंगल ने सटीक निशाना साध कर बाजी मारी।

मंगल को पहला पुरस्कार की (Mainpat Mahotsav) राशि 10 हजार रुपये प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर पंम्पापुर के रतिया राम तथा सुपलगा के राम सिंह तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें क्रमशः 7 हजार और 5 हजार पुरस्कार राशि दिया गया।

मैनपाट महोत्सव के तीसरे दिन आदिवासी विकास विभाग द्वारा पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन मैनपाट के एकलव्य विद्यालय मैदान में किया गया।

प्रतियोगिता (Mainpat Mahotsav) में जिले के 7 विकासखण्ड के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी, अनुसंधान अधिकारी डीपी नागेश भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button