आज बेबाक़

आज का बेबाक : अखिलेश ने उपचुनाव में कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया

Akhilesh defies Congress in by-elections: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरियाणा का हिसाब बराबर कर दिया है। हरियाणा में कांग्रेस ने एकला चलो रे की नीति अपनाई। सपा को एक भी सीट देने को कांग्रेस तैयार नहीं हुई थी।

इसका बदला लेते हुए अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश की 9 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया।

साइकिल वाले भैया का कहना है कि कांग्रेस चाहे तो उनकी साइकिल की सवारी कर सकती है। अब कांग्रेस के इतने बुरे दिन भी नहीं आए हैं कि वह सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े। वाकई गजब का गठबंधन है।

Related Articles

Back to top button