
रणजी ट्रॉफी 2025 -26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में Karnataka cricket team ने 42 बार की चैंपियन Mumbai cricket team को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल (KL Rahul Century) में जगह बना ली। मुंबई के MCA-BKC Ground पर खेले गए इस मुकाबले के नायक केएल राहुल रहे, जिन्होंने दबाव में शतकीय पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
कर्नाटक को जीत के लिए 325 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था। एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन राहुल ने क्रीज पर टिककर बेहतरीन संयम और क्लास का प्रदर्शन किया। उन्होंने 182 गेंदों पर 130 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सटीक टाइमिंग और समझदारी साफ नजर आई। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 24वां और रणजी ट्रॉफी का 9वां शतक रहा।
शतक पूरा करने का अंदाज भी खास रहा। राहुल ने तनुष कोटियन की गेंद को ऑफ साइड में शानदार चौके के लिए भेजते हुए अपना सैकड़ा (KL Rahul Century) पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने जश्न मनाने के बजाय पूरा ध्यान टीम को जीत दिलाने पर रखा।
राहुल को दूसरे छोर से स्मरण रविचंद्रन का जबरदस्त साथ मिला। स्मरण ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली और मुश्किल हालात में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 147 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मुंबई की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। राहुल के आउट होने के बाद भी स्मरण ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
इससे पहले पहली पारी में राहुल 28 रन ही बना सके थे, लेकिन इसके बावजूद कर्नाटक को 53 रनों की अहम बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में उन्होंने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और साबित कर दिया कि बड़े मैचों में वह कितने भरोसेमंद बल्लेबाज हैं।
इस जीत के साथ कर्नाटक ने सेमीफाइनल का टिकट (KL Rahul Century) कटाया है। अब टीम 15 से 19 फरवरी के बीच बेंगलुरु में उत्तराखंड के खिलाफ फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुंबई जैसी दिग्गज टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराकर कर्नाटक ने साफ संकेत दे दिया है कि इस सीजन रणजी ट्रॉफी के खिताब की वह बड़ी दावेदार है।



