देश

CM Rekha Gupta Delhi Statement : बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे, नारी बिल रुकने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला

लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा आक्रोश व्यक्त (CM Rekha Gupta Delhi Statement) किया है।

विपक्ष के विरोध को ‘अफसोसजनक’ बताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी देश की बेटियां अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की आधी आबादी अपनी लड़ाई हार रही है, तो विपक्षी दल इसे ‘लोकतंत्र की जीत’ कैसे कह सकते हैं?

विपक्ष की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल (CM Rekha Gupta Delhi Statement)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीधे तौर पर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को घेरते हुए कहा कि इनका मकसद बिल पास कराना नहीं, बल्कि केवल अड़ंगे डालना था। उन्होंने कहा, “जो लोग ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देते हैं, असल में वही आज बेटियों के रास्ते का रोड़ा बन गए हैं। कभी कोटे में कोटे की मांग, तो कभी परिसीमन का बहाना – विपक्ष ने हर वो पैंतरा अपनाया जिससे यह ऐतिहासिक बिल लटक जाए। यह देश की महिलाओं के साथ बड़ा विश्वासघात है।”

“साधारण महिलाओं से डरते हैं सियासी मठाधीश” (CM Rekha Gupta Delhi Statement)

सीएम रेखा गुप्ता ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के ‘मठाधीशों’ को डर है कि अगर महिला आरक्षण लागू हो गया, तो उनके सामने एक साधारण महिला आकर खड़ी हो जाएगी और उनकी सत्ता छिन जाएगी।

उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर भी विपक्ष को आइना दिखाया और पूछा कि जब ‘ट्रिपल तलाक’ कानून आया था, तब इन दलों ने विरोध क्यों किया था? शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से महिलाओं की हितैषी बन रही है?

पीएम मोदी का ‘विन-विन’ फॉर्मूला और विपक्ष की अड़चन

रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा फॉर्मूला लाए थे जिसमें किसी का नुकसान नहीं था। सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं को स्थान दिया जाना था, ताकि पुरुषों को भी अपनी सीटें न छोड़नी पड़ें।

उन्होंने कहा, “विपक्ष को डर था कि पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक उनकी राजनीति (CM Rekha Gupta Delhi Statement) खत्म कर देगा। इसीलिए उन्होंने जानबूझकर भ्रम फैलाया। पीएम ने सही कहा है कि कांग्रेस अब ‘ऑल इंडिया एंटी-रिफॉर्म कांग्रेस’ बन चुकी है, जिसे हर अच्छे बदलाव से तकलीफ है।”

कविता के जरिए बढ़ाया ‘आधी आबादी’ का हौसला

निराशा के इन क्षणों के बीच मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कविता की कुछ पंक्तियां साझा कर महिलाओं में जोश भरने की कोशिश (CM Rekha Gupta Delhi Statement) की। उन्होंने लिखा – ‘लोहा जितना तपता है, उतनी ही ताकत भरता है। सोने को जितना आग लगे, वो उतना तेज चमकता है।’

उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश की बेटियां तपता हुआ लोहा और चमकता हुआ सोना हैं। भले ही आज विपक्ष ने रास्ता रोका हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बेटियों के साथ हैं और यह लड़ाई जीत तक जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button