झारखण्डदेश

Hemant Soren : बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कहा – सीएम कर रहे अच्छा काम

रांची, नवप्रदेश। योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को रांची में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई एक राजनीतिक विषय है।

दरअसल, पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या भाजपा सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है। इसी प्रश्न के जवाब में बाबा रामदेव ने सिर्फ इतना कहा कि यह राजनीतिक विषय है।

मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Hemant Soren को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 17 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने मुख्यमंत्री को दूसरी बार समन किया है।

ईडी की टीम मुख्यमंत्री से 1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ करना चाहती है। पहली बार समन के बाद मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे। अब दूसरी बार ईडी ने उन्हें बुलाया है।

Related Articles

Back to top button