छत्तीसगढ़

Bastar Big Breaking : बस्तर में नक्सल-फ़ोर्स के बीच मुठभेड़ जारी, पुलिस कैंप पर माओवादियों का हमला

3 जवान के शहीद होने और टेकलगुड़ेम कैंप में 14 जवानों के घायल होने की ख़बर

रायपुर/नवप्रदेश। Bastar Big Breaking : छत्तीसगढ़ के संवेदनशील माओवादी इलाके सुकमा-बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प पर नक्सलियों द्वारा हमले की खबर है। इस नक्सली हमले में 3 जवान के शहीद होने और टेकलगुड़ेम कैंप में 14 जवानों के घायल होने की ख़बरें आ रही हैं। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।

समाचार लिखे जाने तक कोबरा बटालियन और DRG के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। फ़िलहाल मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। बता दें कि CRPF DG राजधानी में ही हैं और उन्होंने हाल ही में CM विष्णुदेव साय से औपचारिक मुलाकात भी किये थे।

कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में 01 जवान को गोली लगी तथा 03 जवान रूप से घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहीत में विचार करते हुये आज पुनः हम मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button