छत्तीसगढ़राजनीति

चरोदा में कांग्रेस का मेयर, निर्मल कोसरे महापौर निर्वाचित…

भिलाई/नवप्रदेश। Charoda Mayor : चरोदा नगर निगम में कांग्रेस की स्थानीय सरकार बन गई है। कांग्रेस के निर्मल कोसरे ने भाजपा के नंदिनी जांगड़े को परास्त कर महापौर का चुनाव जीत गए हैं।

नवनिर्वाचित मेयर निर्मल कोसरे को 24 वोट मिले वहीं भाजपा के नंदनी जांगड़े को मिले 16 वोट मिले हैं। इससे साफ़ जाहिर है कि कांग्रेस के 19 सदस्यीय पार्षदों को 5 निर्दलीय पार्षद का साथ मिला है।

चरोदा नगर निगम में सभापति का पद भी कांग्रेस के खाते में गया है। कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर सभापति निर्वाचित हुए हैं। कृष्णा चंद्राकर को 24 वोट मिले। वहीं भाजपा के चंद्रप्रकाश पांडेय को 16 वोट मिले‌

चरोदा नगर निगम में हुए पार्षद चुनाव में कांग्रेस के 19, भाजपा के 15 और 6 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस को महापौर ( Charoda Mayor) बनाने के लिए केवल 2 पार्षद के समर्थन की जरुरत थी। जिसमे कांग्रेस को महापौर और सभापति के निर्वाचन के लिए 5 निर्दलीय पार्षदों का साथ मिला गया।

भिलाई-3 चरोदा निगम में मेयर ( Charoda Mayor) और सभापति कांग्रेस की झोली में जाने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर है और कार्यकर्ता जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 2016 में पहली बार भिलाई-3 चरोदा निगम का चुनाव हुआ था,जिसमे पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई थी। वहीं इस बार कांग्रेस अपनी सरकार बनाने में सफल रही। कांग्रेस के नवनिर्वाचित महापौर निर्मल कोसरे वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं और वार्ड-40 गनियारी से पार्षद हैं। अब मेयर की कुर्सी भी संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button