राजनीति

BJP leaders in Congress poster : बीजेपी ने ली चुटकी, कहा – कांग्रेस को खुद पर भरोसा नहीं इसलिए पेपर एड में बीजेपी नेताओं की फोटो

रायपुर/नवप्रदेश। BJP leaders in Congress poster : कांग्रेस के आयोजन भरोसा का सम्मलेन पर बीजेपी ने चुटकी ली है। मामला है भी कुछ ऐसा कि बीजेपी को कांग्रेस जवाब नहीं दे पाई है। दरअसल जांजगीर में भरोसे का सम्मलेन कार्यक्रम में AICC प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे आये थे। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की तरफ से अख़बारों के लिए विज्ञापन भी जारी किया गया था।

लेकिन गंभीर चूक हो गई और कांग्रेस के विज्ञापन में कोंग्रेसी लीडरों का पदनाम ही नहीं बलकि बीजेपी नेताओं की फोटो तक प्रकाशित हो गई। इस मामले पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस शासन ने अनुसूचित जाति पर जुल्म की वजह से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा हुई सुपर फ्लॉप रही।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय बोले BJP leaders in Congress poster : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेताओ पर भरोसा नहीं इसीलिए पेपर एड में भाजपा नेताओं के फोटो दिए गए कांग्रेस ने पेपर एड में खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नही बताया यह गांधी खानदान की चाटुकारिता और अनुसूचित जाति का अपमान है। कांग्रेस ने पेपर एड में राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य सभा का नेता प्रतिपक्ष बताया, प्रदेश अध्यक्ष को केवल सांसद, प्रदेश प्रभारी शैलजा को केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेताओं के फोटो लगाकर लिखा विनीत सभी कांग्रेसी जन।

भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से मुखातिब थे। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय ने कहा कि जांजगीर-चांपा के लोगों का भरोसे के सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं लेना, BJP leaders in Congress poster : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस की जांजगीर-चांपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो चुकी है।

हालात ये हो चले हैं कि भरोसे के सम्मेलन के विज्ञापन में कांग्रेस को भाजपा के नेताओं की फोटो लगानी पड़ रही है। इससे साफ है कि सम्मेलन कांग्रेस की सरकार करा रही है और प्रदेश की जनता को भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे यह संदेश कांग्रेस आला कमान तक जरूर पहुंचाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button