छत्तीसगढ़

Sampoornata Abhiyan Chhattisgarh : संपूर्णता अभियान: विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

Sampoornata Abhiyan Chhattisgarh : सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की।

https://navpradesh.com/money-laundering-case-2/

मंत्री का संबोधन

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि “संपूर्णता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है।”

उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्व-सहायता समूहों की बहनों के योगदान को सराहते हुए कहा कि लखनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

सामुदायिक भागीदारी पर जोर

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और नवाचार से ही गुड गवर्नेंस के लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं।

सम्मान और पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।

https://youtu.be/9mMBUe2D8dM

आकांक्षा हाट बना आकर्षण

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा आकांक्षा हाट, जहाँ स्व-सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न विभागों के स्टॉल में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उपज और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए।

इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिली।

कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

इस अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button