देश

Road Accident : लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी/नवप्रदेश। Road Accident : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। छह लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई घायलों को हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Road Accident) के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button