
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की बड़ी खबर (Jag Ladki Oil Tanker India) सामने आई है। ‘जग लड़की’ नाम का भारतीय तेल टैंकर खतरनाक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए सुरक्षित भारत पहुंच गया है। इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जहाज भी इसी रास्ते से देश लौट चुके हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत मिली है।
मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा टैंकर, लाया कच्चा तेल
‘जग लड़की’ जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के बाहरी समुद्री क्षेत्र एसपीएम पर पहुंचा, जहां तकनीकी जांच के बाद तेल उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से 14 मार्च को रवाना हुआ था और करीब 81 हजार बैरल कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा है।
पहले भी पहुंचे दो बड़े जहाज, LPG की सप्लाई मजबूत(Jag Ladki Oil Tanker India)
इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जहाज भी सुरक्षित भारत पहुंच (Jag Ladki Oil Tanker India) चुके हैं। इन दोनों जहाजों के जरिए करीब 92 हजार मीट्रिक टन एलपीजी देश में पहुंची है, जिससे घरेलू गैस सप्लाई को मजबूती मिली है।
22 भारतीय जहाज फंसे थे, अब धीरे-धीरे निकल रहे बाहर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात प्रभावित हो गया था। इस वजह से भारतीय झंडे वाले कुल 22 जहाज वहां फंस गए थे, जिनमें एलपीजी कैरियर, कच्चे तेल के टैंकर और केमिकल जहाज शामिल हैं। अब इन जहाजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है और ‘जग लड़की’ का पहुंचना उसी दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
वैश्विक तनाव के बीच भारत को मिला फायदा
ईरान के साथ भारत के बेहतर संबंधों का असर इस संकट में साफ (Jag Ladki Oil Tanker India) दिखा है। जहां कई देशों को अपने जहाज निकालने में दिक्कतें आईं, वहीं भारतीय जहाज सुरक्षित रास्ता बनाकर वापस लौटने में सफल रहे।
ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहत भरी खबर
विशेषज्ञों का मानना है कि इन जहाजों के सुरक्षित लौटने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। खासकर कच्चे तेल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम उपभोक्ताओं पर भी असर कम पड़ेगा।



