छत्तीसगढ़

Rajnandgaon के क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को लग रहा प्रेतात्मा का साया! तांत्रिक…

गंडई पंडरिया/(राजनांदगांव) नवप्रदेश। राजनांदगांव (rajnandgaon) जिले केे गंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठंढार के स्कूल में क्वारंटाइन (quarantine centre) सेंटर में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर में तांत्रिक तक को बुला लिया।

यहां रह रहीं दो गर्भवती महिलाओं (pregnent woman) के व्यवहार में बीते कुछ दिनों से अजीब परिवर्तन देखा जा रहा है। दोनों महिलाएं अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। जबकि दोनों को अस्पताल ले जाने पर वे स्वस्थ पाई गईं।

राजनांदगांव (rajnandgaon) जिले के इस मामले में अब क्वारंटाइन (quarantine centre) सेंटर को लेकर जादू-टोना, प्रेतात्मा की भी बातें होने लगी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह काला जादू का असर है। बता दें कि कबीरधाम जिले के गंडई क्षेत्र के ठंढार स्कूल में लगभग 30 से 35 लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं। ये सभी लोग कमाने-खाने अन्य शहर गए हुये थे। शहर वापसी होने पर इनको गांव के ही स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है।

22 मई से शुरू हुआ क्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वारंटाइन में रह रहीं दो गर्भवती महिलाएं (pregnant women) ने 22 मई को अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अजीबोगरीब हरकते करने लगी। जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया गया। यहां पर उपचार में किसी भी तरह का रोग सामने नहीं आया। इस घटना के दौरान क्वारंटाइन सेंटर मे खलबली मच गई। सारे लोग परेशान नजर आ रहे थे।

तांत्रिक का लेना पड़ा सहारा

ग्रामीणों द्वारा कई नुस्खे किए गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। गांव के लोगों ने इसे प्रेतात्मा का साया मानते हुये क्वारंटाइन सेंटर में तांत्रिक का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि झाडफ़ूंक करने के बाद दोनों महिलाएं सामान्य हो गई।

लेकिन 23 मई की शाम 5 बजे फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। लेकिन फिलहाल इस मामले में किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबर के जरिए नवप्रदेश सिर्फ घटना की जानकारी दे रहा है। अंधविश्वास के समर्थन का कतई उद्देश्य नहीं है, न तो ऐसे किसी अंधविश्वास में हम विश्वास करते हैं।

Related Articles

Back to top button