देश

भ्रष्ट शिंदे-फडणवीस सरकार को उखाड़ फेंके, कांग्रेस को सत्ता में लाएं : सिद्धारमैया


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी जातियों और धर्मों के बीच विवाद पैदा करके सामाजिक शांति को बाधित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का मतलब है भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार का मतलब है भाजपा। कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपील की कि कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट बीजेपी सरकार को उखाड़ फेका है। अब महाराष्ट्र की शिंदे और फडणवीस सरकार भी बहुत भ्रष्ट है, इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकें और कांग्रेस को सत्ता में लाएं।

महाराष्ट्र के सांगली में 2024 किसान संवाद एवं कार्यकर्ता बैठक कल्पद्रम खेल मैदान में आयोजित की गई। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, शाहू महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को दिशा दी. डॉ. बाबा साहब के संविधान के बिना दलित, पीडि़त, वंचित वर्ग मुख्यधारा में नहीं आते, उन्हें समान अधिकार नहीं मिलता। लेकिन जातिवादी भाजपा सरकार संविधान को ही बदलने की बात कर रही है।

गोलवलकर, सावरकर ने संविधान के अस्तित्व में आने के बाद से ही इसका विरोध किया है और अब भी इस विचार के लोग संविधान का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान रहेगा तभी हम बचेंगे, इसलिए संविधान की रक्षा के लिए कोई भी त्याग और बलिदान देने के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button