छत्तीसगढ़

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद

रायपुर/नवप्रदेश। EID Wish : छत्तीसगढ़ में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सामाजिक समरसता को निभाते हुए नमाज अदा की गई और प्रदेश में अमनो चैन के लिए दुआएं मांगी गई।

प्रदेश के राज्यपाल अनुसुईया उइके और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।

https://twitter.com/GovernorCG/status/1450286929107320833

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने अमन-शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पूरी दुनिया में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गरीबों और यतीमों को सदका,खैरात व दान देने की भी प्रथा है। हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए।

उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1450310207783899138

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दिया है। उन्होंने अपने संदेश में डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि-आज ही के दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। जिन्होंने ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर समानता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि-हम इंसानियत की भावना को विकसित करके संसार को भाई-चारे का संदेश दे सकते हैं।

इस अवसर पर डाॅ. महंत ने मुस्लिम समाज का आह्वान किया कि वे प्रदेश में सौहार्द्र एवं सद्भावना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

https://twitter.com/DrCharandas/status/1450369262573404163

Related Articles

Back to top button