छत्तीसगढ़

Breaking Death of Husband and Wife : देर रात शिवनाथ नदी ब्रिज पर हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत

दुर्ग/नवप्रदेश। Breaking Death of Husband and Wife : देर रात शिवनाथ नदी ब्रिज पर एक हादसा हो गया। हादसे में स्कूटर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक का नाम ज्ञानचंद और वंदना बताया जा रहा है। ज्ञानचंद दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे, जो हादसे के वक्त राजनांदगांव से दुर्ग लौट रहे थे।

उसी दौरान देर रात शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। ज्ञानचंद लेखवानी अपनी पत्नी वंदना लेखवानी के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। शादी के कार्यक्रम से दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। ज्ञानचंद लेखवानी दुर्ग में जूते चप्पल की दुकान चलाते थे।

उनके दो लड़के और एक लड़की है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे एक कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वाल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के (Breaking Death of Husband and Wife) लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button