छत्तीसगढ़

Vaishno Devi Temple में भगदड़, PM मोदी और CM भूपेश ने जताया शोक

नई दिल्ली/रायपुर। Vaishno Devi Temple : जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब ढाई बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौडऩे लगे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1477090989151973376

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Temple) में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री डॉ जितेंद्रसिंह, नित्यानंदराय से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

इधर सूबे के मुख्यमंत्री ने वैष्णों देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दुखद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Back to top button