छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Angry Over Arrest Of MLA Devendra : 20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 को हल्ला-बोल

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर रणनीति तैयार होगी, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में कांग्रेस, भूपेश बघेल बोले- CM और गृहमंत्री के इशारे पर कार्रवाई

रायपुर/नवप्रदेश। Congress Angry Over Arrest Of MLA Devendra : विधायक देवेंद्र यादव की पुलिसिया गिरफ़्तारी के बाद से कांग्रेस नाराज है। पार्टी नेताओं ने इसे मुद्दा बनाने का मन बना लिया है। इसलिए 20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी और 21 अगस्त को कांग्रेस का हल्ला-बोल कार्यक्रम होगा।

https://twitter.com/Devendra_1925/status/1824805829905703056

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक राजधानी रायपुर में बुलाई है। बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कल 17 अगस्त को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।

भूपेश बघेल ने ‘X’ पर लिखा करारा जवाब मिलेगा। भूपेश बघेल ने देवेंद्र की गिरफ्तारी पर अपने सोशल मीडिया में लिखा अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1825151578388496701

कांग्रेस की चेतावनी पुलिस पूछताछ कर रही तो देवेंद्र जेल में क्यों है ?

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ 21 अगस्त को कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस नेता और संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस और शासन को चेताया है कि वे ऐसा कोई काम ना करे, जिससे आपको नजरें मिलाने में दिक्कत हो।

https://twitter.com/DrCharandas/status/1824844670024794364

बघेल ने कहा कि देवेंद्र यादव पर जितनी धाराएं लगाई गई हैं, पुलिस को एक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए। गृहमंत्री कहते हैं पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन विधायक जेल में है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के निर्देश से कार्रवाई हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास मंहत मौजूद रहे।

https://twitter.com/Devendra_1925/status/1824910720279916817

Related Articles

Back to top button