छत्तीसगढ़बिजनेस

Raipur Nagar Nigam : डुमतराई के 77 व्यापारियों से निगम ने वसूले 14 लाख

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम की राजस्व टीम ने डुमतराई के 77 व्यापारियों से 14 लाख से अधिक की वसूली की। बताया गया है कि इन सभी व्यापारियों ने लंबे समय से दुकानों का टैक्स जमा नहीं किया था, इसलिए निगम कैंप लगाकर पैसा जमा कर रहा है।

इस दौरान नगर निगम जोन क्रमांक 10 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया, जोन सहायक राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रणय ठाकुर की उपस्थिति एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अमर पारवानी, उपाध्यक्ष एवं श्रीराम थोक सब्जी बाजार डुमरतराई के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी की उपस्थिति रहे।

14 लाख में शामिल है 1 साल का यूजर चार्ज और प्रॉपर्टी टैक्स

नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने गुरुवार को राजस्व वसूली शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी श्री राम होलसेल मार्केट डुमरतराई में लगाया गया। इसमें पिछले एक साल से 77 व्यापारियों ने टैक्स नहीं भरा, सभी ने टैक्स के साथ यूजर चार्ज की राशि जमा की। राजस्व वसूली शिविर में श्रीराम थोक बाजार डुमरतराई के व्यापारियों से नगर निगम ने 8 लाख 43 हजार रुपये की वसूली की गई, जिसमें एक वर्ष के लिए 14 लाख रुपये का यूजर चार्ज और संपत्ति कर शामिल है।

शिविर (Raipur Nagar Nigam) में बाजार के सभी 77 सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग को एक वर्ष की अवधि का प्रतिमाह 1050 की निर्धारित दर अनुसार 12 माह का कुल 12600 रूपये का यूजर चार्ज प्रत्येक थोक सब्जी व्यापारी ने अदा किया। इस प्रकार कुल 77 थोक सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग को एक वर्ष की अवधि का कुल 8 लाख 43 हजार रूपये यूजर चार्ज के रूप में अदा किया। शिविर स्थल पर सम्पतिकर सहित यूजर चार्ज को मिलाकर कुल 14 लाख रूपये की राजस्व वसूली हुई।

क्या है यूजर चार्ज

नगर निगम की ओर से जो सफाई कर्मी दुकानों और घरों से कचरा ले जाते हैं। उसके लिए निगम को हर महीने यूजर चार्ज देना पड़ता है। यह घर और दुकान दोनों का अलग-अलग रहता है। इसके अलावा दुकान कितने स्क्वायर फीट का है, उसी आधार पर चार्ज ज्यादा या कम लिया जाता है।

आपको बता दे कि, राजधानी शहर रायपुर की सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाने एवं रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का नम्बर 1 स्वच्छ शहर बनाने सभी थोक सब्जी व्यापारी संकल्पपूर्वक सहभागी बने। शिविर में करों की अदायगी निगम को यूजर चार्ज एवं सम्पतिकर मिलाकर की। व्यापारियों की सुविधा की दृष्टि से शिविर लगाकर वसूली करने के लिए श्रीराम थोक सब्जी मण्डी के व्यापारियों ने निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग की टीम सहित महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

रायपुर नगर निगम की माली हालत है खराब

रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) की माली हालत खराब है। राजस्व की वसूली न होने के कारण ही जनवरी महीने का वेतन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को फरवरी में मिला। वह भी उस स्तिथि में जब शासन से 10 करोड़ मिला है। अब निगम प्रशासन ने इन बकायेदारों के नाम सार्वजिनक कर वसूली अभियान चलाया है। कर का भुगतान नही करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के फैसले के साथ लंबे समय से कर दबाए बैठे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button