
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में आयोजित Khelo India Tribal Games 2026 में अब तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल (Karnataka Top Medal Tally) रहे हैं। मेडल टैली में कर्नाटक की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ अभी भी अपने पहले गोल्ड का इंतजार कर रहा है।
कर्नाटक नंबर-1, ओडिशा दे रहा कड़ी टक्कर (Karnataka Top Medal Tally)
अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कर्नाटक ने 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ कुल 12 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ओडिशा 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे पायदान पर बना हुआ है और कर्नाटक को कड़ी चुनौती दे रहा है।
असम तीसरे स्थान पर, मिजोरम-त्रिपुरा भी रेस में
असम की टीम 2 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ तीसरे स्थान (Karnataka Top Medal Tally) पर है। इसके बाद मिजोरम और त्रिपुरा की टीमें भी मेडल टैली में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इन राज्यों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया है।
छत्तीसगढ़ छठे स्थान पर, गोल्ड का इंतजार
मेजबान छत्तीसगढ़ की बात करें तो टीम अब तक 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छठे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि राज्य को अभी तक कोई गोल्ड मेडल नहीं मिल पाया है, जिससे उम्मीदें अभी बाकी हैं।
अनुष्का भगत ने दिलाई चमक
छत्तीसगढ़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तैराकी में देखने को मिली, जहां अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले भी उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया था।
अन्य खेलों में मिला मिला-जुला प्रदर्शन
हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल मुकाबला ड्रॉ (Karnataka Top Medal Tally) रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग में राज्य के खिलाड़ी अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। कुल मिलाकर प्रदर्शन संतुलित जरूर रहा है, लेकिन गोल्ड मेडल की कमी साफ नजर आ रही है।
मेडल टैली (अब तक)
कर्नाटक – 8 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज (12)
ओडिशा – 5 गोल्ड, 1 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज (14)
असम – 2 गोल्ड, 3 सिल्वर (5)
मिजोरम – 1 गोल्ड, 1 सिल्वर (2)
त्रिपुरा – 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज (4)
छत्तीसगढ़ – 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज (3)



