देश

रेवंत रेड्डी, मैं आपको बधाई देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि…; प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई..

-कांग्रेस नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर, मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

हैदराबाद। CM Revanth Reddy: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि अन्य 11 विधायको ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पार्टी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बधाई दी है। उन्होंने तेलंगाना के विकास के लिए सहयोग करने का भी वादा किया है।

एक्स पर लिखे एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी को बधाई। मुझे विश्वास है कि राज्य के विकास और कल्याण के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

रेवंत रेड्डी ने देश भर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं और राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेवंत रेड्डी फूलों से सजी जीप में मैदान पर पहुंचे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button