छत्तीसगढ़

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने दिया मानवता का परिचय, सड़क पर घायल पड़ी महिला को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

सुकमा । सुकमा जिले में एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी ने मानवता का परिचय दिया है । हरीश ने सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और तुरन्त उपचार शुरू करवाया महिला मोटरसाइकिल से सुकमा की ओर जा रही थी अचानक गिरने से बुरी तरह घायल हो गई । फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।

मामला छिंदगढ़ के राजमुंडा का है जहां छिंदगढ़ से शादी समारोह से वापसी होते समय राजामुंडा के समीप बाईक से अचानक महिला गिरी जिसके बाद घायल महिला को बिना देरी किये अपने निजी वाहन से हरीश कवासी ने पहुंचाया अस्पताल । फोन पर ही जिला अस्पताल में डॉक्टरों एंव टीम को एमरजेंसी इलाज के निर्देश दे दिए और जैसे ही महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया तुरन्त इलाज शुरू हुआ ।
हरीश ने लोगों को ये संदेश भी दिया है कि ऐसे वक्त में सभी को घायलों की मदद करनी चाहिए । जब हम बाहर सफर करते हैं तो परिवार हमारी राह देख रहा होता है हम मदद कर किसी की ज़िंदगी बचा सके इससे बेहतर और क्या हो सकता है ।

Related Articles

Back to top button