बिजनेस

IDFC First Bank Stock Crash : 590 करोड़ के फ्रॉड से मचा हड़कंप, शेयर में 20% तक गिरावट; निवेशकों के 14,000 करोड़ डूबे

निजी क्षेत्र के IDFC First Bank के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज (IDFC First Bank Stock Crash) की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। बैंक में सामने आए 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और शेयर बाजार खुलते ही बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू हो गई।

https://navpradesh.com/cg-budget-2026-watch-governor-ramen-dekas-address-to-the-chhattisgarh-assembly-live/

दोपहर 12:07 बजे तक बैंक का शेयर बीएसई पर 16.17 प्रतिशत यानी 13.51 रुपये की गिरावट के साथ 70.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि इंट्राडे में यह करीब 20 प्रतिशत गिरकर 66.85 रुपये तक पहुंच गया।

शुक्रवार को 83.56 रुपये पर बंद हुआ बैंक का शेयर सोमवार को गिरावट के साथ 75.21 रुपये पर खुला और कुछ ही घंटों में इसमें तेज गिरावट आ गई। इस भारी गिरावट के चलते बैंक के निवेशकों को बड़ा नुकसान (IDFC First Bank Stock Crash) हुआ है और अनुमान है कि शेयरों में आई इस गिरावट से निवेशकों के करीब 14,000 करोड़ रुपये की बाजार पूंजी स्वाहा हो गई। हालांकि, मौजूदा स्तर अभी भी बैंक के 52 सप्ताह के निचले स्तर 52.50 रुपये से ऊपर है, जबकि इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 87 रुपये रहा है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस धोखाधड़ी में बाहरी साइबर अपराधियों के बजाय बैंक के ही कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। यह फ्रॉड एक सरकारी खाते से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। बैंक ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

https://youtu.be/YWPf6iPfRSw

इस घटनाक्रम का असर पूरे बैंकिंग सेक्टर की साख पर भी पड़ा (IDFC First Bank Stock Crash) है और निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, शेयर बाजार के अन्य प्रमुख सूचकांक जैसे सेंसेक्स में तेजी बनी रही, लेकिन IDFC First Bank के शेयरों में आई इस भारी गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में जांच की प्रगति और बैंक की ओर से उठाए गए कदमों के आधार पर शेयर की दिशा तय होगी।

Related Articles

Back to top button