छत्तीसगढ़शहर

पेड़ लगा कर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने लिया माडल ग्राम बनाने का संकल्प

नवप्रदेश संवाददाता
सूरजपुर। रामानुजनगर से लगे ग्राम कौशलपुर बनेगा मॉडल ग्राम पंचायत यहां ओ सारी सुविधाएं होंगी जो पूर्ण विकसित ग्राम में होती हैं, ग्राम कौशलपुर को मॉडल के रूप में विकसित करने का संकल्प केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने लिया और इसकी शुरुआत करते हुए एक संकल्प वृक्ष भी लगाया।
भारत सरकार में जनजातीय कार्य मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह अल्प प्रवास पर कल 6 जून को सरगुजा पहुंची थी। आज दूसरे दिन दिल्ली वापस लौटने से पूर्व उन्होंने रामानुजनगर से कौशलपुर तक पदयात्रा की और कौशलपुर को पूर्ण विकसित ग्राम बनाने का संकल्प आम का पेड़ लगाकर लिया। उन्होंने बताया कि ग्राम कौशलपुर रामानंदनगर तहसील मुख्यालय से लगा हुआ है।रामानुजनगर में विकास की संभावनाएं अनंत हैं लेकिन कौशलपुर के विकास के बगैर रामानुजनगर का विकाश संभव नहीं है। ग्राम पंचायत कौशलपुर में सर्व सुविधा युक्त विद्यालय छात्रावास लाइब्रेरी के अलावा कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी वही इस क्षेत्र की महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर रोजगार मूलक योजनाओं का बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत ग्राम उद्योग की स्थापना लघु व्यवसाय फूलों की खेती फलों का उत्पादन गौशाला डेरी फार्म और बेहतर उद्यान की स्थापना की कार्य योजना में शामिल है।
कौशलपुर के विकास के लिए जनपद पंचायत, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य, पीएचई, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग समेत उन सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा जो सर्व सुविधायुक्त, पूर्ण विकसित ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी होगा। कौशलपुर की एक विशेष पहचान बनेगी और यह ग्राम संपूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के लिए भी मॉडल होगा।
रोपा आम का पेड़
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कौशलपुर के विकास के लिए बनाई गई कार योजना का जिक्र करते हुए आज समर्थकों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ कौशलपुर पहुंचकर शासकीय परिसर में आम का पेड़ लगाया और इसे संकल्प वृक्ष का नाम दिया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भूलन सिंह मरावी, अनूप सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रवेश गोयल, दीप नारायण सिंह, दुर्गा शंकर जायसवाल, दीपक गुप्ता, संत सिंह, कौशल सिंह, बबलू गुप्ता, हरि नारायण साहू, जनपद सदस्य शांति सिंह, शबनम ताज, विजय राजवाड़े, जय प्रकाश उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, जियाजूल हक, लक्ष्मण कसेरा, प्रमोद तायल, अजय गुप्ता, रजनीश अग्रवाल के अलावा जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ भानु प्रताप सिंह चुरेंद्र, प्रफुल्ल गुप्ता व अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button