बिजनेस

बेजोड़ और बेरोक : न्‍यू लैंड रोवर डिफेंडर,15 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च

  • न्यू लैंड रोवर डिफेंडर भारत में 15 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च होगी
  • न्यू डिफेंडर का लॉन्च भारत में लैंड रोवर की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा
  • भारत में न्यू लैंड रोवर डिफेंडर के आगमन को यादगार बनाने के लिये एक अत्यंत संलग्नतापूर्ण डिजिटल लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना है

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) ने आज घोषणा (Announcement today) की है कि आइकॉनिक न्यू लैंड रोवर डिफेंडर (Iconic new land rover defender) को भारत में 15 अक्टूबर, 2020 को शाम 7:30 बजे एक अनूठे डिजिटल लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

land rover defendr

यह इवेंट मीडिया के सदस्यों, लैंड रोवर के ग्राहकों और इस ब्राण्ड के प्रशंसकों और प्रेमियों के लिये खुला रहेगा। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (Jaguar Land Rover India) के प्रेसिडेन्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, ”हमने भारत में साल 2009 में प्रवेश किया था, जिसके बाद आइकॉनिक न्यू डिफेंडर को पहली बार भारत में लाना लैंड रोवर के लिये गर्व का क्षण होगा।

land rover defender

यह भारत के समग्र ऑटो उद्योग के लिये भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, जो ऐसे वाहन के लॉन्च का गवाह बनेगा, जिसकी दुनियाभर में धाक है। उसी धाक के अनुसार भारत में इसके आगमन को यादगार बनाने के लिये एक संलग्नतापूर्ण डिजिटल लॉन्च इवेंट की योजना है।

https://www.youtube.com/watch?v=fYXWuyE1HTE&t=10s
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button