Snake Viral Video : खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, सांप ने दबोचा हाथ, वीडियो देख निकल जाएंगे पसीने

Snake Viral Video : खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, सांप ने दबोचा हाथ, वीडियो देख निकल जाएंगे पसीने

snake

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर कुछ बड़े ही खतरनाक वीडियोज शेयर किए जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स वॉटर स्नेक को पकड़ने की कोशिश (Snake Viral Video) कर रहा है।

बहुत से लोगों को सांपों के वीडियोज अच्छे लगते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपको भी ये वीडियो पसंद आने वाला है। इस वीडियो में सांप ने तंग करने वाले शख्स को अच्छा सबक सिखाया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स सांप को छेड़ता है और इसे हाथों में पकड़ने की कोशिश करता है। इसी बात पर सांप आग बबूला हो जाता है और शख्स के ऊपर जोरदार हमला (Snake Viral Video) कर देता है। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो को जरूर देखें…

जैसे ही सांप हाथ को डसता है, शख्स के हाथ से खून (Blood) निकलना शुरू हो जाता है। यकीनन सांप के इस अटैक के बाद शख्स के पसीने छूट जाने चाहिए लेकिन शख्स फिर से सांप को पकड़ने (Snake Viral Video) लगता है।

हालांकि सांप भी दोबारा से हमला करता है और शख्स का हाथ खून से लाल हो जाता है। हर किसी को ये बात समझनी चाहिए कि जानवरों को छेड़ने का नतीजा उनकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हजारों लोगों  ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग रिएक्शंस देते नजर आए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *