BREAKING: कलेक्टर बंगले के स्टाफ को सांप ने कांटा, अस्पताल में भर्ती…

Snakebite
–Snakebite: नोवा नेचर के सदस्य अविनाश मौर्य ने किया सांप का रेस्क्यू
दुर्ग/नवप्रदेश। Snakebite: आज सुबह दुर्ग कलेक्टर के बंगले के स्टॉप रूपेश यादव को सांप ने कांट लिया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नोवा नेचर सोसयाटी के सदस्यों ने सांप को रेसक्यू कर लिया है। सोसायटी के मुताबिक यह सांप बिना जहर वाला है।
मिली जानकारी के अनुसर जिस सांप (Snakebite) ने स्टाफ को काटा था वह कलेक्टर बंगले में ही था। सांप का रेस्क्यू करने के लिए नोवा नेचर से संपर्क किया गया। तत्काल कलेक्टर बंगले पहुंचकर नोवा नेचर के सदस्य अविनाश मौर्य ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर बताया कि यह सांप बिना जहर वाला है। इसे वाटर स्नेक पानी वाले सांप के नाम से जाना जाता है।
अंग्रेजी में इसे चेकर्ड किलबैक स्नेक कहते हैं और हिंदी में ढोढिय़ा सांप। इस सांप के डसने से किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं होती। यह साप ज्यादातर पानी में रहता है। इस सांप की प्रवृत्ति कांटने की होती है । यह काटने पर अपने पूरे जबड़े के दांत लगाता है। जबकि विषैले सर्प सिर्फ दो दांतो से दंश करते है।
नोवा नेचर के सदस्य ने सांप के बारे में पूरी जानकारी दी जिसके बाद सभी के मन से सांप का भय दूर हुआ। दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि भूरे ने नोवा नेचर के सदस्यों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अविनाश मौर्य ने सुरक्षित तरीके से साप का रेस्क्यू किया और सांप के बारे में सभी को जागरूक किया।
मानसून शुरू होते ही लोगों के घरों में सांप निकलने शुरू हो जाते हैं क्योंकि साप जिस जगह में रहते हैं उन बिलों में बरसात की वजह से पानी भर जाते हैं ।
जिस वजह से सांप खुद को बचाने और अपना आहार पाने के लिए लोगों के घरों का रुख करते हैं। सांपों का रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी संस्था से इन नंबरों पर 8234932032, 9753807733 संपर्क किया जा सकता है।