Shehnaaz Gill : शहनाज गिल की सादगी, फैंस के साथ जमीन पर बैठकर खाना लगी एक्ट्रेस, वीडियो हो रहा वायरल

Shehnaaz Gill : शहनाज गिल की सादगी, फैंस के साथ जमीन पर बैठकर खाना लगी एक्ट्रेस, वीडियो हो रहा वायरल

Shehnaaz Gill,

दुबई, नवप्रदेश। बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी मासूमियत और अलग अदाओं के लिए खूब मशहूर है। आए दिन शहनाज की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं।

अब इसी कड़ी में शहनाज गिल का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शहनाज के फैंस उनके क्यूट अंदाज़ के कायल (Shehnaaz Gill) हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की एक वीडियो सामने आई है जिसे देख एक बार फिर से जाहिर हो रहा है कि शहनाज कितनी सरल हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=0Uqe4DygVkc&feature=emb_title

हाल ही में एक ईवेंट को लेकर शहनाज गिल दुबई गईं थीं, जहां उन्होंने कपिल शर्मा और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ ईवेंट को अटेंड किया। वहीं अब अपने दुबई ट्रिप की वीडियो शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है, जिसमें एक बार फिर से शहनाज के सरलता की झलक देखने को मिल (Shehnaaz Gill) रही है।

इस वीडियो की शुरूआत होती है ईवेंट के लिए शहनाज गिल के तैयार होने से। वो मेकअप चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं, कुछ लोग उन्हें तैयार करने में लगे। वहीं फिर शहनाज तैयार होतीं हैं और इवेंट में पहुंचती हैं। वहीं आगे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई के इस ट्रिप में उन्हें उनके कुछ फैंस भी मिलते हैं,

जो उन्हें अपने साथ खाना खाने की दावत देते हैं। शहनाज उन लोगों के साथ जाती हैं और उनके साथ जमीन में बैठकर खाना खाती हैं। वहीं खाना खाने के बाद शहनाज उन लोगों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाती हैं।

शहनाज गिल की जब कभी भी कोई ऐसी वीडियो सामने आती है तो उनके चाहने वाले उसपर अपना खूब प्यार बरसाते हैं। उनकी इस वीडियो को भी उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं,

साथ ही उनके सादगी भरे अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो के नीचे लोग लिख रहे हैं कि सच में शहनाज एक जमीन से जुड़ी हुई इंसान है और उनका स्वाभाव बेहद ही सरल है और वो अद्भुत हैं। बहरहाल, शहनाज अपनी इस तरह के अंदाज़ से हमेशा ही लोगों का दिल जीतते रहती हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *