बिजनेस

MCX Silver Price Surge : होली के दिन भी चमके सोना-चांदी, चांदी 11,000 रुपये उछली, सोना भी हुआ मजबूत

होली के दिन जहां देशभर में रंग और उत्साह का माहौल रहा, वहीं सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी ने जबरदस्त उतार-चढ़ाव (MCX Silver Price Surge) दिखाया। बुधवार को कीमती धातुओं में मजबूत रिकवरी देखने को मिली, खासकर चांदी की कीमत में आई तेज बढ़ोतरी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

चांदी में 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शाम तक 11,548 रुपये बढ़कर 2,76,966 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह 13,163 रुपये टूटकर 2,65,318 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोमवार को चांदी का भाव लगभग 2,78,481 रुपये प्रति किलो था। ऐसे में बुधवार की तेजी को बाजार में मजबूत वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

सोने की कीमत में भी उछाल

सोने की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई। अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 2,723 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,821 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच (MCX Silver Price Surge) गया। कारोबार के दौरान सोने का भाव 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक भी गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के कारण सोने-चांदी में तेज हलचल देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु वार्ता में गतिरोध ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित किया है।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और भू-राजनीतिक हालात कीमती धातुओं की दिशा तय (MCX Silver Price Surge) करेंगे। फिलहाल बाजार में अनिश्चितता के कारण सोना-चांदी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button