देशराजनीति

पीएल पुनिया बोले- एक सप्ताह के अंदर कांग्रेस को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर। कांग्रेस नए राष्ट्रीय अध्यक्ष national president  के लिए चल रहे चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया PL punia ने कहा कि नए अध्यक्ष new president के नाम पर बना सस्पेंस जल्द छंट जाएगा और सप्ताह भर के भीतर नए अध्यक्ष का नाम घोषित हो जाएगा। एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हित के लिए और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री पुनिया ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मंथन चल रहा है, जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? पूछे जाने पर उन्होने कहा कि इसके लिए अभी इंतजार कीजिए, सप्ताह भर के भीतर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी और कांग्रेस को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राज्य सरकार क कामकाज और प्रदर्शन के सवाल पर श्री पुनिया ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है, जनता सरकार के कामकाजों की समीक्षा खुद करती है।

Related Articles

Back to top button