मनोरंजन

Salim Khan Health Update : ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर सलीम खान, डॉक्टर बोले– प्रोसीजर सफल, हालत स्थिर

अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर नई स्वास्थ्य जानकारी सामने (Salim Khan Health Update) आई है। 17 फरवरी की सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद जरूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया की गई।

https://youtu.be/QfFeGsF_IWk

परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। सलमान खान के साथ उनकी बहन अलवीरा, बहनोई अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा सहित अन्य करीबी परिजन भी अस्पताल पहुंचे। फिल्म इंडस्ट्री से संजय दत्त ने भी अस्पताल जाकर हालचाल लिया।

क्या है ताजा मेडिकल अपडेट?

डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि सलीम खान को “मिनिमल ब्रेन हेमरेज” हुआ था। इसके उपचार के लिए DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) नामक बेसिक प्रोसीजर (Salim Khan Health Update) किया गया, जो सफल रहा। डॉक्टरों के मुताबिक, कोई सर्जरी नहीं की गई है।

फिलहाल सलीम खान वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। चिकित्सकीय टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

https://youtu.be/cEg_PcRd9HA

चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन समेत चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें ICU में रखा गया है और क्लिनिकल पैरामीटर्स पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मंगलवार शाम जारी बयान में अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि सलीम खान की हालत (Salim Khan Health Update) स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। बुधवार सुबह हेल्थ बुलेटिन जारी करने की बात कही गई थी।

Related Articles

Back to top button