Lara Dutta Birthday 2026 : लारा दत्ता के 26 साल पुराने रिकॉर्ड के आगे आज भी सब फेल, मिस यूनिवर्स के इतिहास में दर्ज है ये ‘अजेय’ स्कोर

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन (Lara Dutta Birthday 2026) मना रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में हर साल नए चेहरे आते हैं और पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं, लेकिन लारा दत्ता ने साल 2000 में जो ‘किला’ फतह किया था, उसे पिछले 26 सालों में दुनिया की कोई भी सुंदरी ढहा नहीं पाई है।
16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मी लारा ने न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता (Beauty with Brains) से वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराया था।
9.954 का वो ऐतिहासिक स्कोर, जो आज भी है एक मिसाल (Lara Dutta Birthday 2026)
साल 2000 में जब लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर सजाया, तो उन्होंने स्कोरिंग के मामले में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जो साल 2026 तक अटूट है। फाइनल राउंड के दौरान लारा ने 9.954 का स्कोर हासिल किया था, जो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च (Highest) स्कोर है।
इतना ही नहीं, उन्होंने स्विमसूट राउंड में भी 9.99 का लगभग परफेक्ट स्कोर प्राप्त कर सबको हैरान कर दिया था। ये आंकड़े गवाह हैं कि लारा ने उस साल केवल प्रतियोगिता जीती नहीं थी, बल्कि उसे पूरी तरह से डॉमिनेट किया था।
विवादित सवाल और वो जवाब जिसने बनाया विश्व सुंदरी
जिस वर्ष लारा दत्ता प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं, उस समय साइप्रस में मिस यूनिवर्स पेजेंट के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि ये प्रतियोगिताएं महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं। फाइनल राउंड में लारा से इसी पर सवाल पूछा गया कि वे विरोधियों को कैसे समझाएंगी कि वे गलत हैं?
लारा ने बड़ी ही बेबाकी और शालीनता से जवाब दिया, “यह मंच महिलाओं को व्यवसाय, राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी राय रखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान (Lara Dutta Birthday 2026) करता है। यह हमें सशक्त, मजबूत और स्वतंत्र बनाता है।” उनके इस तार्किक उत्तर ने जजों का दिल जीत लिया और वे सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली दूसरी भारतीय बनीं।
मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड तक का सफर
बेंगलुरु से पढ़ाई पूरी करने के बाद लारा ने मुंबई का रुख किया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। ग्लैड्रेक्स प्रतियोगिता जीतने के बाद उनका हौसला बढ़ा और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मिस यूनिवर्स बनने के बाद साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड (Lara Dutta Birthday 2026) भी मिला। आज अपने जन्मदिन के मौके पर लारा न केवल एक सफल अभिनेत्री बल्कि एक सशक्त महिला के रूप में नई पीढ़ी की प्रेरणा बनी हुई हैं।



