Sakri Highway Crash CG : रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से तबाही, बिलासपुर NH पर 4 की मौत, CCTV फुटेज सामने

Sakri Highway Crash CG

Sakri Highway Crash CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा (Sakri Highway Crash CG) हो गया। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर ने सामने से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देख हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर गलत दिशा से आ गया और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और देवेंद्र मिरी के रूप (Sakri Highway Crash CG) में हुई है। हादसे में घायल शिक्षक चंद्रप्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल (Sakri Highway Crash CG) है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हाईवे पर सावधानी बरतने की अपील की है।