Sajjan Jindal JSW Group : जिंदल पर रेप का आरोप, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर जुर्म दर्ज

Sajjan Jindal JSW Group : जिंदल पर रेप का आरोप, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर जुर्म दर्ज

Sajjan Jindal JSW Group :

Sajjan Jindal JSW Group :

नवप्रदेश डेस्क। Sajjan Jindal JSW Group : JSW Group के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने उद्योगपति सज्जन जिंदल के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर 13 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

पीड़िता ने दावा किया है कि दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर कुछ समझौता होने वाला था। उस अवसर पर दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। मोबाइल नंबरों भी एक-दूसरे के ले लिए गए थे। जिंदल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन उसने मना कर दिया था।

24 जनवरी 2022 को जिंदल ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जिंदल के ऑफिस के पेंटहाउस में उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है कि पहली बार 16 फरवरी 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय जिंदल के कुछ आदमी उनसे मिले और मामला सुलझाने को कहा। फिर दबाव डालने लगे।

उसे पुलिस से सहयोग ना मिलने की वजह से उसने 5 दिसंबर 2023 को बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने 13 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सज्जन जिंदल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद बीकेसी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *